वर्तमान समय में कैरियर चयन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल हो गई है। विद्यार्थियों के सामने असंख्य कैरियर विकल्प उपलब्ध हैं, किंतु सही निर्णय लेने में वे अनेक बार भ्रमित हो जाते हैं। सामाजिक अपेक्षाएँ, आर्थिक दबाव और प्रतिस्पर्धा के कारण अनेक विद्यार्थी अपनी वास्तविक रुचि एवं व्यक्तित्व प्रवृत्तियों को समझे बिना कैरियर का चयन कर लेते हैं। परिणामस्वरूप कार्य-असंतोष, मानसिक तनाव और पेशेगत असंतुलन की समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। भारतीय दर्शन में वर्णित त्रिगुण सिद्धांत (सत्त्व, रजस, तमस) तथा स्वधर्म सिद्धांत मानव व्यक्तित्व और कर्म के संबंध को समझने का एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। इस शोध पत्र का उद्देश्य इन सिद्धांतों के आधार पर कैरियर मार्गदर्शन का एक समन्वित मॉडल प्रस्तुत करना है। अध्ययन में 100 विद्यार्थियों पर ैत्ज् प्रोफाइलिंग मापनी तथा कैरियर विकल्प जागरूकता प्रश्नावली के माध्यम से आँकड़े एकत्रित किए गए। प्राप्त आँकड़ों का सांख्यिकीय विश्लेषण प्रतिशत, औसत तथा सहसंबंध तकनीकों के माध्यम से किया गया। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि त्रिगुण और कैरियर जागरूकता के मध्य भी सार्थक संबंध प्राप्त हुआ। अध्ययन के आधार पर एक त्रिगुण आधारित कैरियर मार्गदर्शन मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों को उनकी स्वाभाविक प्रवृत्तियों के अनुरूप कैरियर चयन में सहायता प्रदान कर सकता है।
Article DOI: 10.62823/IJAER/2026/02.01.187